हरदा: ग्राम अंजरूत में महिला ने सल्फास खाया, हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर
Harda, Harda | Apr 24, 2026 हरदा जिले की खिड़कियां तहसील अंतर्गत ग्राम अंजरूत में एक 32 वर्षीय महिला द्वारा अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन करने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। यहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने सल्फास का सेवन किया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।