शामली: बड़ा बाजार में बर्तन व्यापारी की दुकान में सेंध लगाकर चोरी, दूसरी दुकान में भी किया गया प्रयास
Shamli, Shamli | Dec 12, 2024 गुरूवार की शाम करीब 4 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक शामली के बड़ा बाजार में स्थित बर्तन व्यापारी अवनीश गर्ग की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने छत के रास्ते सेंध लगाकर नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। एक अन्य दुकान में भी छत के रास्ते सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नही हो सके। पीड़ित व्यापारी ने चोरी के खुलासे की मांग की है।