शामली: लतीफगढ़ के किसानों ने अपने खेतों पर धरना दिया, हाईवे निर्माण के कारण खेत दो हिस्सों में बंट गए
Shamli, Shamli | Dec 12, 2024 गुरूवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी किसान महेंद्र, बाबूराम, मांगेराम, नीरज, प्रवीण, मूर्ति देवी समेत करीब डेढ़ दर्जन किसानों ने अपने खेतों पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि अंबाला हाईवे के निर्माण के कारण उनके खेत दो हिस्सों में बंट गए हैं और खेतों पर जाने के लिए रास्ता भी नही दिया जा रहा है।