बनमनखी: बनमनखी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम, उत्सवी माहौल में महिलाएं हुईं शामिल
बनमनखी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धातृ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 50, 46 एवं 52 पर महिला पर्यवेक्षिका पुनीता कुमारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेविका रीना कुमारी