अंबाह: पीपरी पुरा गांव में महिला को लगा करंट सिविल अस्पताल अम्बाह में इलाज जारी
Ambah, Morena | Jun 27, 2026 पीपरीपुरा गांव में कूलर से करंट लगने से एक महिला घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर पड़ोसी अनुराग तोमर उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंबाह ले गए। परिजनों ने बताया महिला कूलर चला रही थी, तभी करंट लगा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, अब हालत स्थिर है। चिकित्सकों ने बिजली उपकरणों की अर्थिंग-वायरिंग जांच कराने की अपील की।