खैरथल क्षेत्र के मातोर गांव में शनिवार देर शाम सुनसान कुए से संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिले हैं,जानकारी मिलते गौ रक्षक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुएं की जांच की। रविवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कुएं से हड्डियां जबड़ा और अन्य अंग बरामद किए गए जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। यह कुआं मातोर गांव के पास डांगी ब्रिक्स के पास है।