आरा: आरा शहर के बीचोबीच इलाके में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, इलाके में दशहत का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस
Arrah, Bhojpur | Apr 1, 2026 बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सीके रोड चौधरियाना मोहल्ले में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मोहम्मद सगीर के पुत्र मोहम्मद अफरोज के रूप में हुई है।