जगाधरी: रामपुर गोगामेडी में लावारिस मिली किशोरी, पुलिस ने उसे मगरपुर आश्रम में छोड़ा
लड़की अपना नाम शांति बताती है और अपने आप को बिहार का रहने वाला बता रही है। वह किसी के साथ यमुनानगर काम करने आई थी वह इसे छोड़कर कहीं चला गया। जिसके बाद जब यह मंदिर में बैठी थी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसे मगरपुर आश्रम में छोड़ा है क्योंकि अपने घर का पता सही तरह से नहीं बता पा रही।