जगाधरी: अंतर्राष्ट्रीय कपाल मोचन में पहले दिन लोगों को हुई परेशानी, पुलिस ने भंडारे की गाड़ियाँ बाहर रोकीं
अंतर्राष्ट्रीय कपाल मोचन मेला 1 नवंबर से शुरू हो गया है। बाहर से भंडारा लगाने आए श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराही मौड के ऊपर जाम लग गया। जिसकी वजह से भंडारे की गाड़ियों को बाहर ही रोकना पड़ा लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ पहले दिन से ही बढ़ती जा रही है।