कालपी कोतवाली क्षेत्र में यमुना ब्रिज पर बने रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, वही शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे युवकों की रीलबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवक रेलवे ब्रिज पर बने रेलवे ट्रैक पर खतरनाक रीलबाजी की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और रील के लिए रियल लाइफ से खिलवाड़ कर रहे हैं।