सिवनी: सिवनी सीमा पर सांसद बंटी साहू की पदयात्रा का भव्य स्वागत, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया अभिनंदन
Seoni, Seoni | Jul 3, 2026 छिंदवाड़ा से मैहर धाम तक निकाली जा रही सांसद विवेक बंटी साहू की पदयात्रा के सिवनी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर ग्राम जाम स्थित सिद्ध हनुमान दादा मंदिर पहुंचकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सांसद विवेक बंटी साहू का भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ स्वागत किया।