जलेसर: नगला गरीबा से 3 भैंस चोरी का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग।पीडित ने पुलिस से लगाई गुहार।
Jalesar, Etah | Feb 2, 2024 अवागढ थाना क्षेत्र के नगला गरीबा निवासी केशव कुमार की बुधवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने 3 दुधारू भैंस चोरी कर ली थीं।जिसके संबंध में पीडित ने इलाका पुलिस को गुरूवार सुबह शिकायती पत्र दिया था और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पशुओं की बरामदगी की मांग की लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।