बेगूसराय: भगवानपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को किया बरामद, SP ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को तेघरा स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि भगवानपुर थाना में 01 लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की.