पिथौरागढ़ पुलिस ने धारचुला के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में महिला अपराध, घरेलू हिंसा और साइबर क्राइम से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और 9411112982 भी साझा किए गए। नशे की तस्करी की सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।