जांजगीर: नैला के नहरिया बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़, लोगों में उत्साह, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु
जांजगीर के नैला में विराजित नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेशों से दर्शनार्थी पहुंचते हैं. नहरिया बाबा नहर के किनारे विराजमान हैं, जिसके चलते उन्हें नहरिया बाबा के नाम से जाना जाता है. सुबह से ही श्रद्धलुओं ने नहरिया बाबा के दर्शन किए और यह सिलसिला रात तक चलता रहेगा. नहरिया बाबा के प्रति श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था।