मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के गौहानी के पास बालू लदे ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक अन्य ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर घायल, मौके पर पुलिस
बताते चले कि चील थाना क्षेत्र के गौहानी स्थित डीसीएल पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार की भोर लगभग 5:00 बजे। बालू लदे ट्रक ने सड़क पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। जिसमें बालू लदे ट्रक के ड्राइवर अनिल कुमार यादव घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में लाया गया इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सामने एक गाय आ जाने से। बालू लदे ट्रक ने दूसरी ट्रक में टक्कर मारी है।