नवलगढ़ क्षेत्र की भरवाडी-कीरों की ढाणी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक हुए इस हादसे में सिंगनोर-गोदारा की ढाणी खेत में काम करें जा रही आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को परसरामपुरा सीएचसी ले जाया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रेफर कर दिया गया।