कटंगी: विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर विश्व शांति के लिए उपाश्रय में ‘णमोकार महामंत्र’ का सामूहिक जाप
समूचे विश्व में अहिंसा और शांति का प्रचार-प्रसार करने के लिए 09 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कटंगी में श्री सुपार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर के पीछे उपाश्रय में णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन यानी जीता के तत्वधान में सकल जैन श्री संघ के द्वारा यह आयोजन करवाया गया।