घोड़ाडोंगरी: तेज हवाओं का कहर: कान्हावाड़ी में आम का विशाल पेड़ गिरने से नगर परिषद की हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त, पास खड़ी बुजुर्ग
मंगलवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के कान्हावाड़ी गांव में तेज हवाओं के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक चली तेज आंधी और हवाओं के कारण एक विशाल आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया, जिससे नगर परिषद द्वारा लगाई गई हाईमास्ट लाइट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान पेड़ के समीप खड़ी एक बुजुर्ग महिला भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।