बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड की बेटी रुचि आर्या का भव्य स्वागत, समीक्षा अधिकारी बनने पर क्षेत्र का मान बढ़ाया
बेल्थरारोड की बेटी रुचि आर्या का भव्य स्वागत, समीक्षा अधिकारी बनने पर बढ़ाया क्षेत्र का मान बलिया: बेल्थरारोड नगर के वार्ड संख्या 7 निवासी जोरावर सिंह आर्य की पुत्री रुचि आर्या के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी (RO) पद पर चयनित होने के बाद मंगलवार को पहली बार गृह नगर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।