क्षेत्र के ग्राम नगला भगौनी निवासी सुमित पुत्र श्री कृष्णा शनिवार की सुबह 10 बजे अपने खेत पर मक्का तोड़ते के लिए गया था। जहां उसे सर्प ने काट लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।