बीते 31 मार्च को पटना के शास्त्रीनगर स्थित एक अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी दिलीप सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दानापुर के शाहपुर इलाके से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, रवि लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में