जयपुर दिल्ली रेल मार्ग स्थित कानोता रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लहूलुहान हालत में मिली डेड बॉडी का चेहरा बिगड़ा होने के साथ दोनों पैर टूटे मिले। पुलिस प्रथमदृष्टियां ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होना माना जा रहा है।