सिकंदरा: लौवा का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरा, चालक घायल, 11 हजार की विद्युत लाइन टूटी
मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा का पुरवा गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के सौरिख निवासी पप्पू पुत्र बनवारी ट्राला लेकर रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की तरफ जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे लौवा का