बुढ़मू प्रखंड के नाऊज गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय यज्ञ समारोह का मंगलवार संध्या में भव्य समापन हुआ। अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, आरती व भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें महिलाएं-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी संख्या रही।सोमवार रात्रि बिजुपाड़ा कीर्तन मंडली ने 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रस्तुत कर