माधौगढ़: कासिमपुर गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गोहन थाना के अंतर्गत कासिमपुर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है,फांसी पर शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और दिन रविवार समय 12:50 मिनट पर कानूनी कार्रवाई में जुटी है,मृतक की पत्नी ने अपने देवर देवरानी पर गंभीर आरोप लगाए है।पुलिस जांच में जुटी है।