लोहरदगा: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संगीता कुमारी ने कहा- SIR में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं, सभी बीएलए-2 जिम्मेदारी निभाएं।
लोहरदगा अटल भवन में शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे भाजपा नगर मंडल की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष संगीता कुमारी ने की, जबकि नगर प्रभारी संजय चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर मंडल के पदाधिकारी एवं बीएलए-2 उपस्थित हुए।