कांगड़ा: नवरात्र के दूसरे दिन माता के चरणों में श्रद्धालुओं ने अर्पित किए लगभग ₹4,20,142: मंदिर अधिकारी
Kangra, Kangra | Oct 5, 2024 शरदीय नवरात्र के तीसरे दिन आज (शनिवार काे) श्री बजरेश्वरी मंदिर देवी कांगड़ा परिसर में श्रद्धालुओं की चहलकदमी कल के मुकाबले आज कम देखी गई। हालांकि कि मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की आवजाही शुरू हाे गई थी। मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने आज साढें पांच बजे बताया कि आज तीसरे दिन लगभग 5500 श्रद्धालु माता के आगे नतमस्तक हुए।