पांकी: पांकी मैं विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम छोटा परिवार सुखी परिवार का लिया संकल्प
Panki, Palamu | Jul 11, 2026 पांकी विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव के प्रति सचेत करना और परिवार नियोजन के महत्व को समझाना था।