दीगोद: 26 फरवरी को दीगोद क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
Digod, Kota | Feb 25, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बुधवार को कोटा और दीगोद क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न शिव मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। ऊर्जा मंत्री के विशेषाधिकारी राजेंद्र नागर ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि ऊर्जा मंत्री नागर प्रातः 11 बजे ग्राम कचनावदा दीगोद में अति प्राचीन कालीसिंध केशर महादेव की स्थापना पर आयोजित जलयात्रा में शामिल होंगे।