सुल्तानगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड का सीधा असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। ठंड बढ़ते ही रेफरल अस्पताल में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम, सांस की तकलीफ, बदन दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं