हनुमानगढ़ जिले के नोहर पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे ₹10000 के इनामी आरोपी को हिसार की सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हिसार की सदर थाना पुलिस की ड्यूटी के दौरान ड्यूटी में बाधा डालने और हिसार सदर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में वांछित है।