लोहरदगा: घर के बाहर बैठी दो बुजुर्ग महिलाओं को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत; लापरवाह चालक गिरफ्तार
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोका गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शनिवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से घर के बाहर बैठी दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान डोका निवासी एतवरिया उराइन पति स्व. शनिच