भीरा कोतवाली क्षेत्र के कला ढखिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। गांव में खेल रही मुस्कान पुत्री सुनील कुमार को तेज रफ्तार चक्की वाले ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम।