चायल: चायल स्थित इंडियन गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर डिलीवरी में ओवरचार्जिंग का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
चायल क्षेत्र स्थित इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन चालक पर उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूलने का आरोप गुरुवार लगा है। बताया जा रहा है कि जहां गैस सिलेंडर की रसीद 965 रुपये की है, वहीं ग्राहकों से 1040 रुपये तक लिए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि डिलीवरी कर्मी वाहन के अंदर बैठकर ही सिलेंडर का वितरण कर रहे हैं! और मनमाने तरीके से पैसे वसूल रहे हैं।