चितरंगी: सासन चौकी पुलिस टीम के द्वारा रिलायंस पावर प्लांट के अंदर घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जी के मार्गदर्शन में बैढ़न निरीक्षक के सतत निगरानी में सासन चौकी पुलिस टीम द्वारा रिलायंस पावर प्लांट के अंदर घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 03 मीटर लंबाई की कॉपर केबल कीमती 10 हजार रुपए जप्त कर कार्यवाही की गई।