चितरंगी: जिला परिवहन विभाग ने बरगवां से 7 बसों एवं 3 ऑटो वाहनों को किया ज़ब्त, ₹25000 का जुर्माना भी वसूला गया
जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के द्वारा लगातार वाहनों की जांच पड़ताल एवं कार्यवाही की जा रही है। जहां आरटीओ ने बरगवां मार्ग में वाहन चेकिंग के दौरान सीएम राइज स्कूल बस का बच्चों को लाने लेजाने का परमिट नहीं था वहीं आरटीओ ने जांच के दौरान सीएम राइज स्कूल बस समेत कुल 7 बस एवं 3 ऑटो वाहन पकड़े गए। एवं अन्य कई वाहनों से 25000 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।