सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के चक्की गांव निवासी पूर्व उप प्रमुख वीरेन्द्र कुमार यादव की माता एवं पूर्व मुखिया आशा देवी की सास, 93 वर्षीय अनावर्ती देवी का मंगलवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।