करौं: करौं के गांवों में जितिया पर्व पूजा अर्चना के साथ संपन्न, महिलाओं ने संतान की दीर्घायु के लिए रखा व्रत
Karon, Deoghar | Sep 15, 2025 करौं प्रखंड के विभिन्न गांवों में संतान की दीर्घायु और कुशलता की कामना के लिए तीन दिवसीय जितिया पर्व सोमवार को सुबह 10 बजे धूमधाम से मनाया गया। वही महिलाओं ने 'नहाय-खाय' के बाद कठोर उपवास रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।अंतिम दिन सोमवार के सुबह 'पारन' अनुष्ठान के साथ पर्व का समापन हुआ।