मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्युत विभाग ने बकायदार उपभोक्ताओं पर की कार्रवाई, 10 ट्रांसफार्मर उठाए और 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
मनोहर थाना विद्युत विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए। ग्राम टोडरा, गोरिया खेडा, टोडरी जगन्नाथ व भोजपुर क्षेत्र से 10 उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर उठाए।8 लाख 50हजार रुपए बकाया चल रहे थे। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं के 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जिन पर 8 लाख रुपए बकाया चल रहे थे।कार्यवाही से उपभोक्ता में हड़कंप मच गया व 12 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई।