सुपौल: व्हाट्सएप उम्मीद ग्रुप की मदद से महिला की जान बची, शहरवासी कर रहे सराहना
Supaul, Supaul | Sep 23, 2025 सुपौल जिला के सदर अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अररिया जिला की एक महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता बताई। स्थिति को देखते हुए महिला का पति काफी परेशान हो गया। इसी बीच खबर व्हाट्सएप उम्मीद ग्रुप के साथियों तक पहुंची। टीम के सदस्य मोहम्मद अबू बसर अपने साथियों संग अस्पताल पहुंचे और महिला की स्थिति की जानका