अशोकनगर अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के लिधोरा निवासी सत्यनारायण पुत्र रामेश्वर लोधी उम्र 25 वर्ष सोमवार को सुबह 11 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान विवेकानंद स्कूल के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।