पटेरा: पटेरा में खनिज टीम ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किया
Patera, Damoh | Jun 6, 2026 दमोह जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन,परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी है,इसी क्रम में आज शनिवार दोपहर 1,30 बजे करीब खनिज विभाग की टीम द्वारा पटेरा अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिछियाघाट से बिना नम्बर के आयशर ट्रेक्टर द्वारा बिना रॉयल्टी के रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर पुलिस थाना पटेरा मे खडा किया।