महेशखूंट थाना क्षेत्र के लेवा में जमीन विवाद में गुरुवार को दिन के चार बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की धटना में महेन्द्र पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।