छतरपुर नगर: छतरपुर में महिला लापता, पति ने लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मामले में CSP ने दी जानकारी
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से 45 से 50 वर्षीय एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति बबलू कुशवाहा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।