मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में 5 फीट लंबे कोबरा ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआ माफ गांव में एक घर से करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।