बदायूं: बदायूं के वितरोई तिराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jun 28, 2026 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय नेमसिंह पुत्र लाखन बाइक द्वारा जा रहा था। तभी थाना उझानी क्षेत्र के वितरोई तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा नेमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस ने घायल नेमसिंह को कछला पीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।