मूरतगंज, कौशांबी। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष कविता वासी ने मंगलवार शाम करीब पाँच बजे कान्हा गौशाला मूरतगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित गौवंशों के लिए हरे चारे, स्वच्छ पेयजल एवं ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।