शिवपुरी जिले के कोलारस अनुभाग अंतर्गत बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत बूढ़ाडोंगर में आवारा मवेशियों से परेशान किसानों ने अनोखा कदम उठाया। किसानों ने दर्जनों आवारा मवेशियों को गांव के मुक्ति धाम में बंद कर दिया।ग्रामीणों ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि लंबे समय से आवारा मवेशी खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।