गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत अकलवानी गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा कीटनाशक पदार्थ पीने और अपने चार वर्षीय बच्चे को भी जहरीला पदार्थ पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला और बच्चे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में महिला की पहचान रूबी देवी (27 वर्ष), पति जितेंद्र राम के रूप में हुई है, जबकि बच्चे का नाम अंकुश कुमार बताया